नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में चल रहे विरोध प्रदर्शन की आंच शुक्रवार को दिल्ली भी पहुंच गई। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से संसद की तरफ कूच करने की कोशिश कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। पत्थरबाजी के बीच छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। इसके साथ ही पुलिस ने बल का प्रयोग भी किया। पुलिस ने 50 छात्रों को हिरासत में ले लिया।
नागरिकता कानून को लेकर जामिया के छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव, भिड़ंत में कई घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 13 Dec 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन