फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia Millia Islamia launches HSRT program to connect students with employment

Jamia Millia Islamia: छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए जामिया की अनूठी पहल, एचएसआरटी कार्यक्रम किया शुरू

Tue, 05 Jul 2022 12:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Jul 2022 12:17 AM IST
सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए 'हुनर से रोजगार तक' एचएसआरटी कार्यक्रम शुरू किया है। डीटीएचएम की विभागाध्यक्ष डॉ. सारा हुसैन ने कहा कि यह कार्यक्रम निकट भविष्य में छात्रों के करियर की प्रगति के एक शक्तिशाली साधन के रूप में काम करेगा। यह कार्यक्रम छह सप्ताह तक चलेगा।  

विज्ञापन
Jamia Millia Islamia launches HSRT program to connect students with employment
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने पर्यटन के क्षेत्र में छात्रों को रोजगार से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की है। जामिया के पर्यटन व आतिथ्य प्रबंधन विभाग (डीटीएचएम) ने केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल पर 'हुनर से रोजगार तक' (एचएसआरटी) कार्यक्रम शुरू किया। इसका मकसद युवाओं के बीच रोजगार कौशल पैदा करना है और देश में आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र के लिए प्रासंगिक कौशल को उन्नत करने में यह छात्रों की मदद करेगा।

विज्ञापन


जामिया कैंपस में सोमवार को 'हुनर से रोजगार तक' कार्यक्रम का आगाज हुआ। डीटीएचएम की विभागाध्यक्ष डॉ. सारा हुसैन ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2009-10 में एचएसआरटी की शुरुआत की गई थी। यह सभी के जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए नामांकन करने वाले छात्रों को आश्वासन दिया कि उनके लिए निश्चित रूप से आतिथ्य उद्योग में उज्जवल संभावनाएं होंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम निकट भविष्य में उनके करियर की प्रगति के एक शक्तिशाली साधन के रूप में काम करेगा। यह कार्यक्रम छह सप्ताह तक चलेगा। 
विज्ञापन


डॉ. सारा ने कहा कि यह उन छात्रों को एक व्यापक मंच प्रदान किया है, जिनके पास करियर का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन अंतत: रोजगार योग्य होने का सपना है। विभाग ने आतिथ्य व्यापार क्षेत्र में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया है। इसके अलावा खाद्य उत्पादन, खाद्य और पेय सेवाएं और कौशल परीक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम और निकट भविष्य में कई और शुरू किए जाएंगे। जबकि इसी साल फ्रंट ऑफिस एसोसिएट्स के छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए एचएसआरटी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed