फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia holds exhibition on Quran manuscripts from the 15th to the 20th centuries

Delhi NCR News: जामिया में 15वीं से 20वीं सदी की कुरान पांडुलिपि पर लगी प्रदर्शनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
-35 दुर्लभ और वैज्ञानिक रूप से संरक्षित पांडुलिपियों को किया प्रदर्शित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डॉ. जाकिर हुसैन पुस्तकालय में 15वीं से 20वीं सदी की कुरान की 35 दुर्लभ और वैज्ञानिक रूप से पांडुलिपियों को प्रदर्शित किया गया है। जो इस्लामी सुलेख (कैलिग्राफी) की विविध परंपराओं और कलात्मक अलंकरणों को दर्शाती है। साथ ही सातवीं से 14वीं सदी तक की कुरानी सुलेख के विकास को दर्शाने वाली क्यूरेटेड पोस्टर की शृंखला को भी प्रदर्शित किया है।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय सभी राज्य भाषाओं में पवित्र कुरान की प्रतियां एकत्र करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि इसका संदेश एक व्यापक और अधिक विविध दर्शकों तक पहुंच सके। उन्होंने दस्तावेजी विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों के लिए विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन डॉ. विकास एस. नागराले और उनकी टीम की सराहना की।
विज्ञापन


जामिया रजिस्ट्रार प्रोफेसर मो. महताब आलम रिजवी ने कुरान की पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण की सराहना की और इन अमूल्य खजानों को संरक्षित करने, विद्वानों और व्यापक समुदाय के लिए सुलभ बनाने के पुस्तकालय के प्रयासों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरान के मुद्रित संस्करण देसी से लेकर विदेशी भाषा में प्रदर्शित

डॉ. जाकिर हुसैन पुस्तकालय के विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन डॉ. विकास नागराले ने कहा कि इस कुरान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पवित्र कुरान के संदेश को सभी तक पहुंचाना है। वहीं पांडुलिपियों के अलावा प्रदर्शनी में कुरान के मुद्रित संस्करण भी कई भारतीय भाषाओं में प्रदर्शित किए गए हैं। जिनमें मलयालम, कन्नड़, हिंदी, उर्दू, तमिल और बंगाली शामिल हैं। साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय अनुवाद भी प्रदर्शित किए है। जिसमें चीनी, जापानी, जर्मन, फ्रेंच, तुर्की, रूसी, अंग्रेजी, स्पेनिश, अल्बानियाई, म्यांमार (बर्मी) और फारसी जैसी भाषाएं भी शामिल है। कुरान का एक ब्रेल संस्करण भी प्रदर्शित किया गया।


ब्रेल कुरान भी बनी प्रदर्शनी का हिस्सा

इस मौके पर लाइब्रेरी में सुरक्षित रखे कुरान की हस्तलिपियों और दुर्लभ मुद्रित संस्करणों की सूची (कैटलॉग) का विमोचन था। इसमें कुरान की 71 हस्तलिपियां शामिल हैं जिनमें अनुवाद और टीकाएं भी हैं। एक ब्रेल कुरान, कपड़े पर लिखी एक लिथोग्राफ हस्तलिपि, और पवित्र कुरान के 37 दुर्लभ मुद्रित संस्करण शामिल हैं। इसके अलावा एक वेब-आधारित इंटरैक्टिव कैटलॉग भी लॉन्च किया गया,।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed