{"_id":"6a9c094e99f3223a5304db7f","slug":"jamia-approves-launch-of-masters-program-in-dental-surgery-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-153535-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया ने डेंटल सर्जरी में मास्टर प्रोग्राम शुरू करने को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया ने डेंटल सर्जरी में मास्टर प्रोग्राम शुरू करने को दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ विशेषज्ञताओं में मिलेगी डिग्री
अवधि तीन वर्ष, पहले वर्ष की फीस 1.60 लाख, नीट-एमडीएस मेरिट पर होगा चयन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) प्रोग्राम शुरू करने को मंजूरी दी है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। छात्र नौ विशेषज्ञताओं में तीन वर्षीय एमडीएस कर सकेंगे और अधिकतम छह वर्षों के भीतर डिग्री पूरी करनी होगी।
प्रोग्राम के दौरान निजी प्रैक्टिस, अंशकालिक नौकरी या अन्य आय वाले कार्य की अनुमति नहीं होगी। किसी संस्थान या विशेषज्ञता से दूसरी में माइग्रेशन भी नहीं किया जा सकेगा। छात्रों को प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। बिना अनुमति सात दिन से अधिक अनुपस्थिति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, जबकि 30 दिन से अधिक अनुपस्थिति पर पंजीकरण रद्द किया जा सकता है।
पहले वर्ष की कुल फीस 1.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जो दाखिले के समय पूरी जमा करनी होगी। दूसरे व तीसरे वर्ष की फीस संबंधित सत्र की शुरुआत में देनी होगी।
विज्ञापन
कोर्स बीच में छोड़ने पर जमानतदार से 10 लाख रुपये (15 प्रतिशत ब्याज सहित) वसूली जाएगी, जिसके लिए 100 रुपये के स्टांप पेपर पर बॉन्ड भरना होगा। दाखिला मान्यता प्राप्त बीडीएस डिग्री पर आधारित होगा और चयन नीट-एमडीएस की मेरिट व काउंसलिंग के आधार पर होगा।
जामिया में निम्न नौ विशेषज्ञताओं में एमडीएस की पढ़ाई होगी:
प्रोस्थोडॉन्टिक्स, कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री, पीरियोडोंटोलॉजी, ऑर्थोडॉन्टिक्स, ओरल सर्जरी, पीडियाट्रिक डेंटिस्ट्री, ओरल पैथोलॉजी, ओरल मेडिसिन व पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री।