पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर का करीबी सज्जाद दिल्ली में गिरफ्तार, लाल किले के पास से पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Delhi's Patiala House Court sends alleged Jaish-e-Mohammed (JeM) terrorist Sajjad Khan to NIA custody till March 29. He is believed to be a close associate of Pulwama attack mastermind Mudassir Ahmed Khan.
— ANI (@ANI) March 22, 2019
बताया जा रहा है कि सज्जाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मुदस्सिर अहमद खान का करीबी है। जानकारी मिली है कि पुलवामा हमले से पहले ही सज्जाद वहां से भागकर दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन वो हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर के लगातार सम्पर्क में था।
सज्जाद खान जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्जाद को हमले की साजिश की सारी जानकारी थी। जांच में सामने आया है कि सज्जाद के 2 भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे, लेकिन दोनों को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
पूछताछ में सज्जाद ने यह भी खुलासा किया है कि पुलवामा हमले का मास्टरमांइड मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक एप के जरिए फर्जी नंबरों के जरिए बात करते थे।
Jaish e Mohammad terrorist Sajjad Khan arrested by Delhi Police Special Cell. He was a close associate of Pulwama attack mastermind Mudassir who had been eliminated earlier this month
— ANI (@ANI) March 22, 2019
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.