{"_id":"5c947ccebdec222dcd5a8346","slug":"jaish-e-mohammad-terrorist-sajjad-khan-arrested-by-delhi-police-special-cell","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर का करीबी सज्जाद दिल्ली में गिरफ्तार, लाल किले के पास से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर का करीबी सज्जाद दिल्ली में गिरफ्तार, लाल किले के पास से पकड़ा
Fri, 22 Mar 2019 01:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Mar 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने जैश कमांडर को गिरफ्तार किया है। जैश कमांडर का नाम सज्जाद खान है, स्पेशल सेल की टीम ने उसे गुरुवार की रात को लाल किले के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सज्जाद को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पकड़े गए आतंकी को 29 मार्च तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि सज्जाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मुदस्सिर अहमद खान का करीबी है। जानकारी मिली है कि पुलवामा हमले से पहले ही सज्जाद वहां से भागकर दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन वो हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर के लगातार सम्पर्क में था।
विज्ञापन
सज्जाद खान जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्जाद को हमले की साजिश की सारी जानकारी थी। जांच में सामने आया है कि सज्जाद के 2 भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे, लेकिन दोनों को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
पूछताछ में सज्जाद ने यह भी खुलासा किया है कि पुलवामा हमले का मास्टरमांइड मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक एप के जरिए फर्जी नंबरों के जरिए बात करते थे।
विज्ञापन
Delhi's Patiala House Court sends alleged Jaish-e-Mohammed (JeM) terrorist Sajjad Khan to NIA custody till March 29. He is believed to be a close associate of Pulwama attack mastermind Mudassir Ahmed Khan.
— ANI (@ANI) March 22, 2019
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सज्जाद पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मुदस्सिर अहमद खान का करीबी है। जानकारी मिली है कि पुलवामा हमले से पहले ही सज्जाद वहां से भागकर दिल्ली पहुंच गया था, लेकिन वो हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर के लगातार सम्पर्क में था।
विज्ञापन
सज्जाद खान जम्मू कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्जाद को हमले की साजिश की सारी जानकारी थी। जांच में सामने आया है कि सज्जाद के 2 भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे, लेकिन दोनों को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
पूछताछ में सज्जाद ने यह भी खुलासा किया है कि पुलवामा हमले का मास्टरमांइड मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक एप के जरिए फर्जी नंबरों के जरिए बात करते थे।
Jaish e Mohammad terrorist Sajjad Khan arrested by Delhi Police Special Cell. He was a close associate of Pulwama attack mastermind Mudassir who had been eliminated earlier this month
— ANI (@ANI) March 22, 2019
जैश ए मोहम्मद कमांडर सज्जाद खान की उम्र 27 साल है। पुलवामा का रहने वाला बताया जा रहा है। गुरुवार देर रात लाजपत राय मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया। वह एनआईए मामले की एफआईआर नंबर आरसी -08 / 2019 / एनआईए / दिल्ली यू / एस 121-ए / 120 बी और यूएपीए एक्ट में वांछित है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन