फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaish e Mohammad's terrorist Sajjad Ahmed Khan Terrorist sent to jail after NIA interrogation

एनआईए की पूछताछ के बाद जैश के आतंकी को भेजा जेल

Fri, 29 Mar 2019 10:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 29 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jaish e Mohammad's terrorist Sajjad Ahmed Khan Terrorist sent to jail after NIA interrogation
NIA
अदालत ने पुलवामा आतंकी हमलों के मामले में आरोपी व जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सज्जाद अहमद खान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पूछताछ के बाद 26 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आतंकी 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमलों के मास्टरमाइंड मुद्दसिर का सहयोगी बताया जाता है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सज्जाद को 21 मार्च को चांदनी चौक में लाजपत राय मार्केट के नजदीक से गिरफ्तार किया था। एनआईए ने कोर्ट से इसकी कस्टडी ली थी।
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष सज्जाद को सात दिन के रिमांड के बाद पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। एजेंसी के वकील ने कहा कि सज्जाद से फिलहाल पूछताछ हो चुकी है लेकिन केस की जांच अभी चल रही है। इसलिए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने पुलवामा हमले के सिलसिले में एफआईआर संख्या 08/2019 दर्ज की थी। इस हमले का मास्टर माइंड सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर में मारा जा चुका है। इस हमले के बाद भारतीय वायु सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में जैश के आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सैन्य कार्रवाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed