फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jail is my life now Umar Khalid says after SC denies bail

Umar Khalid: जमानत नामंजूर किए जाने के बाद भी उमर खालिद ने क्यों जताई खुशी? अपनी दोस्त को बताई इसकी वजह

Mon, 05 Jan 2026 04:34 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Jan 2026 04:34 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमानत रद्द किए जाने पर उमर खालिद के पिता इलियास का कहना है कि 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में जमानत न मिलने के बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है और फैसला आपके सामने है।

विज्ञापन
Jail is my life now Umar Khalid says after SC denies bail
उमर खालिद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों की साजिश रचने के कथित आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने इन दोनों को जमानत देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अदालत ने इस मामले में अपील दायर करने वाले पांच अन्य आरोपियों- गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को कुछ नियम-शर्तों के साथ जमानत दे दी है। उमर खालिद और शरजील के मामले में कोर्ट ने स्पष्ट किया वह जमानत के लिए हर शख्स के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत नामंजूर किए जाने के बाद उमर खालिद का पहला बयान सामने आया है।

विज्ञापन

'अब यही जिंदगी है'
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, उमर खालिद ने अपनी साथी बानोज्योत्सना लाहिरी को बताया कि वह दूसरों को मिली जमानत से खुश हैं और राहत महसूस कर रहे, भले ही उन्हें खुद जमानत नहीं मिली है। बनोज्योत्सना ने एक एक्स पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि उमर ने उनसे कहा, 'मुझे बाकी लोगों के लिए बहुत खुशी है, जिन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद जब बनोज्योत्सना ने कहा कि, मैं कल मुलाकात के लिए आऊंगी तो उमर ने कहा, 'बहुत बढ़िया, आ जाना। अब यही जिंदगी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के दिल्ली दंगों का मामला क्या है?
2020 के दिल्ली दंगों का मामला मुख्य तौर पर फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से जुड़ा है। ये दंगे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में चल रहे व्यापक प्रदर्शनों के दौरान भड़के थे।

विज्ञापन

दिल्ली दंगे कई दिनों तक जारी रहे, इनमें 50 से ज्यादा लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। दिल्ली में ये दंगे ऐसे समय में भड़के थे, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने इस मामले को दंगों को भड़काने की कथित तौर पर बड़ी साजिश करार दिया।

पुलिस ने आरोप लगाया कि ये दंगे अचानक नहीं भड़के, बल्कि यह पूर्व नियोजित षड़यंत्र था। पुलिस ने कहा था कि यह भारत की छवि खराब करने का आपराधिक षड्यंत्र था, जिसका मकसद कथित तौर पर सत्ता परिवर्तन का दबाव बनाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed