फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jahangirpuri violence Another most wanted accused arrested in West Bengal

जहांगीरपुरी बवाल: दिल्ली पुलिस ने हिंसा के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो दिल्ली व एक पश्चिम बंगाल से हुआ अरेस्ट

Thu, 28 Apr 2022 05:06 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Apr 2022 05:06 PM IST
सार

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से मोस्टवांटेड आरोपी फरीद उर्फ नीतू को पकड़ा है। वह हिंसा के बाद से ही फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि तब से वह अपना ठिकाना बदल रहा था। आरोपी जहांगीरपुरी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
Jahangirpuri violence Another most wanted accused arrested in West Bengal
पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार फरीद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो आरोपियों को जहांगीरपुरी से व स्पेशल सेल ने एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। जहांगीरपुरी से गिरफ्तार आरोपियों ने हिंसा के दौरान तलवार लहराई थी और शोभा यात्रा पर शामिल लोगों पर कांच की बोतल फेंकी थीं, जबकि पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार आरोपी ने मुख्य आरोपी अंसार के साथ हिंसा में सक्रिय निभाई थी। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में इन गिरफ्तारियों समेत कुल 31 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार एसीपी वेदप्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर रवि तुषिर व पूरन पंत की टीम ने पश्चिम बंगाल से गुरुवार को जहांगीरपुरी हिंसा के मोस्ट वांटेड आरोपी मो. फरीद उर्फ नीतू (35) पुत्र शेख जमशेद को गिरफ्तार किया है। मो. फरीद जहांगीरपुरी थाने का घोषित बदमाश (बीसी) है। इसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की टीमें कई दिनों से पश्चिम बंगाल में डेरा डाले हुए थीं। 
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि हिंसा के दौरान अपराधिक किस्म के कई बदमाश सक्रिय थे। इनकी लोकेशन पश्चिम बंगाल आ रही थी। ये सभी लोग हिंसा के बाद गायब हो गए थे। आरोपी मो. फरीद के खिलाफ लूट के छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मुख्य आरोपी अंसार का करीबी था। आरोपी ने अफवाह फैलाते हुए भीड़ को उकसाया था। इसने जमकर उत्पात मचाया था। दो सप्ताह से पुलिस उसकी तलाश में पश्चिम उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर रही थी। पश्चिम बंगाल में वह कई बार पुलिस की गिरफ्त में आते-आते बच गया था। आखिर में मो. फरीद को पूर्व मिदनापुर, पश्चिम बंगाल से 28 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। जहांगीरपुर में रहने वाला मो. फरीद मूलरूप से मिदनापुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीरपुरी से दो आरोपी गिरफ्तार किया गए 
दूसरी तरफ अपराध शाखा ने जहांगीरपुरी से दो सगे भाई जाफर (45) और बाबूउद्दीन(34) को बुधवार व गुरुवार की रात गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों ही आरोपियों ने हिंसा में महत्वपूर्ण व सक्रिय भूमिका निभाई थी। ये दोनों आरोपी ङ्क्षहंसा के मुख्य आरोपी अंसार को जाते हैं। जाफर ने जहांगीपुरी हिंसा के समय तलवार लहराई थी, वहीं बाबूउद्दीन ने कांच की बोतलें शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर फेंकी थीं। जहांगीरपुरी हिंसा की जांच अपराध शाखा कर रही है। अपराध शाखा ने अभी तक अंसार समेत नौ आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले रखा है। इनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed