फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jagannath yatra with great enthusiasm

हर्षोल्लास के साथ निकाली श्री जगन्नाथ यात्रा

Thu, 07 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 07 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jagannath yatra with great enthusiasm
जगन्नाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में बुधवार को श्रीजगन्नाथ, सुभद्रा व बलभ्रद की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के सामने सेक्टर 43 पावरग्रिड आवासीय परिसर में स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर से बड़े धूमधाम के साथ शुरू हुई। यात्रा के दौरान झूमते गाते श्रद्धालु हरे कृष्णा गीतों के साथ विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचे। यहां भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। यात्रा से पहले मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


हर साल की तरह श्रीजगन्नाथ की यात्रा इस बार भी शहर में बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा मेें शामिल होने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच गए थे। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। मंदिर की साफ-सफाई के लिए पानी का छिड़काव किया गया। इसके बाद विधि विधान से हवन किया गया और हवन के बाद भगवान की आराधना की गई। भगवान के रथ को भी फूलमालाओं से सजाया गया था।

विज्ञापन


लोगों की मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। भगवान जगन्नाथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के अलावा उनके भाई बलभद्र व देवी सुभद्रा की मूर्तियों की यात्रा निकाली गई। इस यात्रा को भक्तों ने रथ में बंधी रस्सी से खींचा। रथ यात्रा की रस्सी खींचने वाले भक्तों का इस दौरान तांता लगा था। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। गर्मी की वजह से पानी के फव्वारे चलाए जा रहे थे। किसी को प्यास लगे तो भक्तों के लिए ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह यात्रा का शुभारंभ एनटीपीसी के पूर्व डायरेक्टर कैलाश दुबे ने रथ की अंतिम सफाई कर किया। उन्हें रथ का राजा बनाया गया था। सात वर्षों से निकाली जा रही इस यात्रा की शुरुआत पावरग्रिड के पूर्व सीएमडी आरएन नायक ने की थी।


यात्रा हुडा मेट्रो स्टेशन, एमवीएल टॉवर, सुशांत लोक, गलेरिया मार्केट होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची। पूरी यात्रा के दौरान लोग भक्ती भाव में भरे दिखाई दिए। हरे रामा-हरे कृष्णा के भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर पावरग्रिड के पूर्व सीएमडी आरएन नायक, पावरग्रिड के निदेशक पर्चालन, आरपी शशमल, पावरग्रिड के जीएम अनिल सब्बरवाल समेत दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed