फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaffarpur, the most hot in Delhi, recorded 44 degrees Celsius

दिल्ली में जाफरपुर रहा सबसे गर्म, 44 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड, धूल भरी आंधी के आसार

Sun, 13 May 2018 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 May 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Jaffarpur, the most hot in Delhi, recorded 44 degrees Celsius
राष्ट्रीय राजधानी में लोग गर्मी से बेहाल - फोटो : हिमांशु सोनी
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे। शनिवार को राजधानी में 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान में बेहद मामूली गिरावट दर्ज की गई। जबकि शुक्रवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन (42.8 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। शनिवार को 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि शुक्रवार को यह 24.2 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली के भीतर सबसे गर्म स्थान जाफरपुर और पालम रहा।
विज्ञापन


जबकि आयानगर में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ लोगों ने राहत महसूस की। वहीं अगले 48 घंटे मौसम खराब रहने के आसार हैं।
 

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ

Jaffarpur, the most hot in Delhi, recorded 44 degrees Celsius
राष्ट्रीय राजधानी में लोग गर्मी से बेहाल - फोटो : हिमांशु सोनी

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सफदरजंग पर्यवेक्षणशाला ने राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियम रिकॉर्ड किया। वहीं राजधानी में सबसे ज्यादा गर्म जाफरपुर रहा।

जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि पालम में अधिकतम तापमान 43.2, आयानगर में 40.2, लोधी रोड में 40, रिज एरिया में 42.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।  

मौसम विभाग, दिल्ली क्षेत्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार की रात को पालम इलाके में और एनसीआर क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

अगले 48 घंटे धूल भरी आंधी के आसार  

Jaffarpur, the most hot in Delhi, recorded 44 degrees Celsius
राष्ट्रीय राजधानी में लोग गर्मी से बेहाल - फोटो : हिमांशु सोनी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में मौसम की स्थिति अगले 48 घंटे तक खराब रहने के आसार हैं। इन राज्यों में 13 और 14 मई को तेज हवाओं और गर्जन के साथ छिटपुट जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
 

 जबकि दिल्ली पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। यह सिलसिला अगले 48 घंटों तक बना रह सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed