फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ITO public entry into the metro station will go ahead!

ITO मेट्रो में पब्लिक एंट्री को मिलेगी हरी झंडी!

Tue, 02 Jun 2015 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
ITO public entry into the metro station will go ahead!

आईटीओ मेट्रो स्टेशन में पब्लिक एंट्री इस हफ्ते शुरू हो सकती है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर मंडी हाउस से आईटीओ मेट्रो स्टेशन के बीच सिंगल लाइन पर ट्रेन चलाने के लिए मंगलवार को दौरा करेंगे।

विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन की स्पीड, झुकाव, सुरक्षा आदि के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट ओके होने पर डीएमआरसी को सेफ्टी रन क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।

खास बात यह है कि डीएमआरसी ने दिसंबर 2014 में ही करीब एक किलोमीटर लंबे ट्रैक का निर्माण पूरा कर लिया था। जबकि डेडलाइन दिसंबर 2015 थी।

बदरपुर से मंडी हाउस के बीच चलने वाली वायलेट लाइन पर ट्रेन मंडी हाउस की बजाय आईटीओ तक सीधे रफ्तार भर सकेगी।

सिंगल ट्रैक चलने की मिलेगी अनुमति

ITO public entry into the metro station will go ahead!

 मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर मंगलवार को जांच के बाद यदि सेफ्टी रन क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी कर देते हैं तो आईटीओ स्टेशन इसी हफ्ते तक पब्लिक के लिए खुल जाएगा।

डीएमआरसी तो अप्रैल में मंडी हाउस की बजाय बदरपुर से सीधे आईटीओ तक ट्रेन चलाने की तैयारियां पूरी कर चुकी थी। लेकिन सेफ्टी कमिश्नर ने मंडी हाउस से आईटीओ स्टेशन के बीच सिंगल ट्रैक पर ट्रेन चलाने की अनुमति नहीं दी।

इसके बाद मामला रेल मंत्रालय से होते हुए कानून मंत्रालय तक जा पहुंचा। अप्रैल से मई तक मामला मंत्रालयों के बीच नियमों में संशोधन के लिए चलता रहा और आखिर में कानून मंत्रालय ने नियमों में संशोधन करते हुए सिंगल लाइन पर ट्रेन चलाने की अनुमति जारी कर दी।

कानून मंत्रालय से मई के आखिरी हफ्ते में संशोधन की अधिसूचना मिलने के बाद डीएमआरसी ने दोबारा सेफ्टी कमिश्नर को जांच के लिए पत्र लिखा। इसी के आधार पर अब वे जांच के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed