फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ITI admission process will start from the first week of June, students will have to wait.

Delhi NCR News: आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया जून के पहले सप्ताह से होगी शुरू, छात्रों को करना होगा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन।
जिला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों को इस बार कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया मई के बजाय जून के पहले सप्ताह से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव के चलते विद्यार्थियों को करीब 25 दिन अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ेगी।




आईटीआई हथीन के प्रधानाचार्य मुकेश भारती ने बताया कि संस्थान में इस बार 400 से अधिक सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। जिले में कुल चार सरकारी आईटीआई हैं, जिनमें हथीन, पलवल, कुशक और दीघोट शामिल हैं। इसके अलावा मित्रोल, दीघोट और नया गांव में प्राइवेट आईटीआई भी संचालित हैं, जहां भी प्रवेश प्रक्रिया समान रूप से चलेगी। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आधार नंबर, सक्रिय मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। विभाग ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड रखें, ताकि ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जून के पहले सप्ताह में आवेदन लिंक सक्रिय किया जाएगा। पिछले वर्ष दाखिला प्रक्रिया लंबी चलने और सीटें खाली रहने के अनुभव को देखते हुए इस बार प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित करने की तैयारी की गई है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article