फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   It is very important to have modern facilities in the institute: DU Vice Chancellor

आधुनिक सुविधाओं का संस्थान में होना अति आवश्यक : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
-डीसीएसी में सेमिनार हॉल, कमेटी रूम, बहुउद्देशीय हॉल का किया उद्घाटन
विज्ञापन


-वीसी इंटर्नशिप स्कीम की तर्ज पर कॉलेज ने प्रिंसिपल इंटर्नशिप स्कीम शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (डीसीएसी) में अब कई अत्याधुनिक सुविधाएं छात्रों को मिलेंगी। कॉलेज में सेमिनार हॉल, कमेटी रूम, बहुउद्देशीय हॉल और मीडिया स्टूडियो तैयार किया गया है। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने शनिवार को इन सुविधाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि समय के साथ तकनीक और उपकरण बदल रहे हैं। ऐसे में किसी भी संस्थान में आधुनिक सुविधाओं का होना बहुत जरूरी है।
कुलपति ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति होना जरूरी है और इसे तैयार करने का काम संस्थाओं को करना चाहिए। कुलपति ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी छात्र की शिक्षक से बहुत सी अपेक्षाएं होती हैं। शिक्षक अपने आप में संस्थान होता हैं, इसलिए शिक्षकों को लगातार नए तरीके और नए उपकरणों पर काम करते रहना चाहिए। ऐसे ऐसे शैक्षणिक उपकरण इस्तेमाल करें जिनसे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हो।
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. राजीव चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा कि इन सुविधाओं से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी इंटर्नशिप स्कीम की तर्ज पर कॉलेज ने कुलपति के सुझाव पर प्रिंसिपल इंटर्नशिप स्कीम भी शुरू की है। इस अवसर पर डीयू स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

कॉलेज में इन सुविधाओं का हुआ उद्घाटन

डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह द्वारा दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में शनिवार को जिन सुविधाओं का उद्घाटन किया गया उनमें भगत सिंह सेमिनार हॉल जिसे अकादमिक चर्चाओं और बौद्धिक सभाओं के लिए डिजाइन किया गया है। सावित्रीबाई फुले कमेटी रूम जिसमें कॉलेज की बैठकें होंगी। अकादमिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बहुमुखी स्थल के रूप में कार्य करने हेतु बने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम हॉल एवं स्वामी विवेकानंद बहुउद्देशीय हॉल का शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed