आयकर विभाग से जानकारी छुपाने पर नोएडा के 9000 लोगों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने नोएडा में 9,000 लोगों को नोटिस भेजा है। ये नोटिस उन लोगों को दिया गया है जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2010-11 में 30 लाख रुपये और उससे अधिक की संपत्ति अपने नाम रजिस्टर कराई है और इसका विवरण आईटी विभाग को नहीं दिया है। इन 9,000 लोगों से उनकी इनकम टैक्स रिटर्न का विवरण मांगा गया है।
Income Tax dept has sent notices to 9000 people in Noida who have registered properties worth Rs 30 Lakh and above in financial year 2010-11 and not submitted the details before the IT dept. The 9000 people have been asked for the details of their tax return. pic.twitter.com/Wj9lTmZeEH
— ANI (@ANI) September 11, 2018विज्ञापन
बता दें कि इस नोटिस को नोटबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि किस-किस ने गलत तरीके से अपना टैक्स बचाने के लिए की कोशिश की है। इसे नोटिस से इन 9000 लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आयकर विभाग, नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों को लगातार नोटिस जारी कर हिसाब मांग रहा था। इन 9000 लोगों ने अब तक आयकर विभाग में फ्लैट खरीदने संबंधी ब्यौरा जमा नहीं किया है। लिहाजा आयकर विभाग ने इन लोगों को नोटिस जारी कर इनके आयकर रिटर्न की जानकारी मांगी है।
बता दें कि इससे पहले भी आयकर विभाग ने कई फ्लैट खरीदारों को नोटिस जारी ब्यौरा मांगा था। ऐसा बताया जा रहा है कि आयकर विभाग इसके जरिए रीयल एस्टेट मार्केट में कालेधन की जांच कर रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नोटिस के माध्यम से आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।