{"_id":"6ab68a6f101bfb4bca0080c8","slug":"issues-of-sanitation-and-encroachment-dominated-the-shahdara-north-zone-meeting-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1283-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शाहदरा उत्तरी जोन की बैठक में सफाई और अतिक्रमण का मुद्दा रहा हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शाहदरा उत्तरी जोन की बैठक में सफाई और अतिक्रमण का मुद्दा रहा हावी
विज्ञापन
मेट्रो वेस्ट के खिलाफ पार्षदों ने की शिकायत, निगम स्कूलों में शिक्षकों की कमी और छह मंजिला निर्माण पर भी उठे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा उत्तरी जोन की बैठक में सफाई व्यवस्था का मुद्दा सबसे अधिक हावी रहा। कई पार्षदों ने कूड़ा उठाने में लापरवाही के साथ अतिक्रमण, निगम स्कूलों में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों की कमी तथा जर्जर भवनों के सर्वे की सूची उपलब्ध कराने की मांग रखी। बैठक में छह मंजिला अवैध निर्माणाधीन भवनों पर कार्रवाई को लेकर भी चर्चा हुई।
जोन की बैठक चेयरमैन पंकज लूथरा की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में हुई। वार्ड-241 की पार्षद शिमला देवी ने शिकायत की कि सफाई का काम देख रही मेट्रो वेस्ट कंपनी के वाहन अक्सर खराब रहते हैं। अन्य पार्षदों ने भी सफाई व्यवस्था में खामियों की शिकायत की। चेयरमैन ने कंपनी के प्रतिनिधि से जवाब मांगा, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रतिनिधि ने निगम से हेल्पर उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि कंपनी के पास कर्मचारी सीमित हैं और एग्रीमेंट में निगम कर्मचारियों के सहयोग का प्रावधान है।
शिकायतों पर चेयरमैन ने कहा कि असंतुष्ट पार्षद लिखित शिकायत दें, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सुंदर नगरी की पार्षद मोहिनी ने मुर्गा मंडी से अतिक्रमण हटाने और गमले लगाने के लिए निगम अधिकारियों का आभार जताया। पार्षद नीता बिष्ट ने अतिक्रमण और निगम स्कूलों में प्रधानाचार्यों की कमी का मुद्दा उठाया। वीर सिंह पंवार ने जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल के आसपास अतिक्रमण हटाने की मांग की। प्रीति गुप्ता ने ढलावघर बनाने और बुध बाजार हटाने, प्रमोद गुप्ता ने सड़क से अतिक्रमण हटाने तथा रमेश ने सड़कों पर मवेशियों की समस्या उठाई। मौजपुर के पार्षद अनिल शर्मा ने छह मंजिला अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग की।