{"_id":"570e3a1f4f1c1baf444a6abc","slug":"isi-raid-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने रेवाड़ी में की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों ने रेवाड़ी में की छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मानक ब्यूरो फरीदाबाद शाखा के अधिकारियों ने एक सूचना पर रेवाड़ी में नकली आईएसआई मुहर लगाकर आरसीसी पाइप बेचने वाली फर्म पर छापा मारकर भारी संख्या में नकली पाइप को सील कर दिया है। यह जानकारी ब्यूरो के वैज्ञानिक सी एके पोपली ने दी।
उन्होंने बताया कि ब्यूरो के अधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना पर रेवाड़ी पुलिस के सहयोग से धारूहेड़ा स्थित एक फर्म पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान वहां भारी संख्या में फर्जी आईएसआई मुहर लगी आरसीसी की पाइप बरामद हुई। पोपली ने बताया कि फर्म का मालिक खुशीराम है।
पेमारी के दौरान भी भारी संख्या में आरसीसी पाइप तैयार किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ब्यूरो से बगैर लाइसेंस लिए आईएसआई की फर्जी मुहर पाइपों में लगाकर बेचा जा रहा है जो कानून अपराध है। छापा टीम ने फर्म द्वारा बनाई गई आईएसआई मुहर लगे आरसीसी पाइप के नमूनों एवं स्टैनसिल को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही फर्म और उसके मालिक के खिलाफ भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1986 के तहत कार्रवाई की गई है। छापेमारी टीम में वैज्ञानिक सी अमर जीत सिंह, नेहा यादव, वैज्ञानिक बी साहिल भाटिया, हर्ष आदित्य सिंह और पुलिस अधिकारी शामिल थे।