फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   irrigation department do not supply water in piyala rajwaha

नहीं ली बल्लभगढ़-पियाला रजवाहे की सुध, सिंचाई विभाग ने रजवाहे में नहीं छोड़ा पानी

Sun, 11 Dec 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
irrigation department do not supply water in piyala rajwaha
किसान - फोटो : amar ujala

रबी की फसल गेहूं की बुवाई के बाद दिसंबर माह में लगने वाला पहले पानी के लिए किसानों को भारी दिक्कत हो रही है। सिंचाई विभाग ने बल्लभगढ़-पियाला रजवाहा में अभी तक पानी नहीं छोड़ा है। इस रजवाहे से आधा दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई की जाती है।

विज्ञापन


हर वर्ष गेहूं की बुवाई का मौसम अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग रजवाहों की सफाई कराता है। जिससे पानी के बहने में रुकावट न हो। लेकिन लगता है विभाग बल्लभगढ़-पियाला रजवाहे को भूल गया है।
विज्ञापन


तभी तो अभी भी रजवाहे में झाडिय़ां और घास खड़ी है। साथ ही अभी तक विभाग ने पानी भी नहीं छोड़ा गया है। इस रजवाहे में सेक्टर दो और 64 के मार्ग से सीवर लाइन का पानी पंप द्वारा डाला जाता है। रजवाहे में अभी भी सीवर लाइन का पानी बहता था। लेकिन, वह भी अब नहीं आ रहा है। रजवाहे पूरी तरह सूख गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न सफाई की, न ही पानी छोड़ा
बल्लभगढ़-पियाला रजवाहे से ऊंचा गांव, साहुपुरा, मलेरना, सुनपेड़, जाजरू, सागरपुर, पियाला के खेतों की सिंचाई की जाती है। अब ऊंचा गांव और कुछ साहुपुरा की जमीन सेक्टरों के लिए हुडा ने अधिग्रहण कर ली है। अन्य गांवों की भूमि के लिए सिंचाई विभाग ने रजवाहे की न तो सफाई की और न ही पानी छोड़ा।-राहुल, गांव सागरपुर

सिंचाई विभाग इस रजवाहे की न सफाई करता है और न ही इसमें कभी भी खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा जाता है। पानी के नाम पर सिर्फ सेक्टर 2ए 64 व 62 की सीवर लाइन का पानी अवश्य हुडा के अधिकारी पंप से डलवा देते हैं। अब यह रजवाहा किसानों के लिए काम का नहीं रह गया है।-बिजेंद्र, सुनपेड़


रजवाहों की काफी की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है और कई रजवाहे अभी बिना सफाई के रह गए हैं। गुडग़ांव नहर में पूरा पानी बह रहा है। फिलहाल नहर में 700 क्यूसेक पानी बह रहा है। जल्द ही पानी छोड़ा जाएगा।-बीएस रावत, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed