{"_id":"5d43676c8ebc3e6cd90476fd","slug":"iranian-thug-gang-busted-by-delhi-police-one-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस अफसर बनकर ठगी करने वाला ईरानी दबोचा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस अफसर बनकर ठगी करने वाला ईरानी दबोचा, साथी फरार
Fri, 02 Aug 2019 03:57 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Aug 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दिल्ली के उत्तरी जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने पुलिस अफसर बनकर ठगी करने वाले ईरानी गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के पूर्वज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अंगरक्षक के रूप में भारत आए थे और उनको भारतीय नागरिकता दे दे गई थी। अब ये लोग मध्यप्रदेश में रहते हैं। आरोपी आठ घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोतवाली थाने में तैनात एसआई पवन कुमार को मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि ठगी व लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य रात साढ़े नौ बजे के करीब लालकिले के पास आएंगे।
विज्ञापन
कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने लालकिले के पास घेराबंदी की। कुछ देर में मोटरसाइकिल पर दो ईरानी नागरिक आए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। भागने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों गिर पड़े। पुलिस टीम ने एक आरोपी फतेह अली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी जाहिर फरार हो गया।

Trending Videos
आरोपी फतेह अली ने बताया कि उसके गिरोह में छह लोग हैं। वे ज्यादातर चांदनी चौक इलाके में वारदात करते हैं, जो भी व्यवसायी मोटा कैश या ज्वेलरी लेकर जाता, तो ये उसे पकड़ लेते।
एक सदस्य व्यापारी के पास जाकर कहता कि वह पुलिसकर्मी है और साहब उसे बुला रहे हैं, तभी गिरोह के सदस्य उसके बैग से नकदी व अन्य महंगा सामान निकाल लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे।