फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU's ESG Booster Workshop, attended by 60 participants

Delhi NCR News: आईपीयू का ईएसजी बूस्टर वर्कशॉप, 60 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली।
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ एनवायरमेंट मैनेजमेंट (यूएसईएम) ने ईएचएस गुरु सॉल्यूशन के सहयोग से ईएसजी बूस्टर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में यूएसईएम के सेंटर फॉर सस्टेनेबिलिटी एंड क्लाइमेट चेंज का योगदान रहा। यह पहल इंडस्ट्री-अकादमी साझेदारी को मजबूत करते हुए भारत में ईएसजी से जुड़ी स्किल गैप को कम करने और बाजार की जरूरत के अनुरूप ईएसजी लीडर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आयोजकों ने कुलपति प्रो डॉ महेश वर्मा का आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो सकीं। कार्यक्रम में ईएसजी कंपलायंस लीड के बैच-2 का भी समापन हुआ। यह एक सर्टिफिकेट कोर्स है जिसे कार्यरत पेशेवरों एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण, सामाजिक एवं शासन से जुड़ी आवश्यकताओं, रिपोर्टिंग तथा व्यावहारिक क्रियान्वयन के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस वर्कशॉप में देश के विभिन्न राज्यों से आए 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed