{"_id":"6a9826b70f0a25acc308f5df","slug":"ipu-signs-mou-with-cci-india-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153148-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपीयू ने सीसीआई इंडिया के साथ किया एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपीयू ने सीसीआई इंडिया के साथ किया एमओयू
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) आईपीयू-इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन (आईआईएफ) ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री इंडिया (सीसीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य आईपीयू-आईआईएफ में स्टार्टअप सपोर्ट इकोसिस्टम को मजबूत करना और इनक्यूबेटेड उद्यमों को उद्योग विशेषज्ञता, व्यवसाय विकास के अवसरों और फंडिंग के रास्तों तक बेहतर पहुंच प्रदान करना है।
एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थान स्टार्टअप्स में नवाचार, उद्यमिता, कारोबार विस्तार, उद्योग से जुड़ाव और निवेश के अवसर बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। एमओयू पर आईपीयू-आईआईएफ के निदेशक डॉ सुमंत शर्मा और सीसीआई इंडिया के महानिदेशक मुनिन्द्र कुमार ने हस्ताक्षर किए। आईपीयू कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच मजबूत संबंध छात्रों और शिक्षकों को उद्योग, उद्यमिता, इनक्यूबेशन और मेंटरशिप से जुडने के बेहतर अवसर दे सकते हैं। इस दौरान कुलसचिव डॉ. कमल पाठक, अनुसंधान एवं नवाचार निदेशक प्रो. सुदीप कुमार और आईपीयू-आईआईएफ बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो