फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU: Apply now by 17th August with CUET score

आईपीयू : सीयूईटी स्कोर से अब 17 अगस्त तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
-18 यूजी प्रोग्रामों में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 18 यूजी प्रोग्रामों में सीयूईटी स्कोर से दाखिले के इच्छुक आवेदकों के लिए अच्छी खबर है। आईपीयू ने इन प्रोग्रामों में ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब आवेदक 17 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित थी। इच्छुक उम्मीदवार 2500 रुपये के आवेदन एवं काउंसलिंग शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।


सीयूईटी स्कोर से बीसीए, बीएससी योग, बीए एलएलबी-बीबीए एलएलबी, पारा मेडिकल प्रोग्राम, बीबीए, बीबीए एमबीए, बीएजेएमसी, बीएचएमसीटी, बीटेक बायोटेक, बी. फार्म, बीएससी एआईटी, बीएससी एनवायरमेंट साइंस, बीए पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीएससी एमएससी ड्यूल डिग्री, बीकॉम ऑनर्स, बीए इंग्लिश, बीएससी एमटीआर, बीए इकोनॉमिक्स, बीए इन लिबरल आर्ट्स जैसे प्रोग्रामों में दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed