फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPS officer's wife accused him to harass for dowry

आईपीएस अधिकारी पर पत्नी ने लगाया दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप 

Thu, 02 May 2019 03:19 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 02 May 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
IPS officer's wife accused him to harass for dowry
dowry

नागालैंड कैडर के 2015 के आईपीएस अधिकारी अमित निगम के खिलाफ उनकी गर्भवती पत्नी नम्रता सिंह ने दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में आईपीएस पर दूसरी युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन

इस मामले में आईपीएस अधिकारी ने भी पत्नी पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने मंगलवार को शिकायत दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हिमांशु गर्ग के मुताबिक दोनों पक्षों से शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


सेक्टर-65 थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में आईपीएस अधिकारी की पत्नी नम्रता सिंह ने बताया कि अमित निगम की तैनाती फिलहाल दिल्ली में है।  2015 में शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उन्हें ताने देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पता चला कि पति का दिल्ली बसंत कुंज में रहने वाली किसी लड़की से अफेयर भी है। इस बात को लेकर उनके बीच कई बार झगड़ा हुआ। किसी तरह दोनों के बीच सुलह हुई तो वह अपने पति के पास रहने के लिए नागालैंड चली गई। वहां पर भी उसके पति ने उसके साथ कई बार मारपीट की। 

हाल ही में उसके पति का तबादला दिल्ली हो गया और वह गुरुग्राम के सेक्टर-61 में रहने लगे। वह यहां नौकरी करने लगीं। पत्नी केे मुताबिक मंगलवार को जब वह ऑफिस से लौटीं तो अमित घर पर ही थे। उन्हें पता चला कि वह दिल्ली वाली लड़की से मिलकर आए हैं।


जब महिला ने आईपीएस पति से इसकी शिकायत की तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ, आरोप है कि अमित ने उनके साथ मारपीट कर मोबाइल भी रख लिया। किसी तरह वह घर से निकलकर मंगलवार को थाने पहुंची और पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पारिवारिक मामला देखते हुए दोनों की शिकायत पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed