फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vikas Dubey Encounter News: IPS Amitabh Thakur Tweet Viral one day old tweet goes viral in which he told how vikas dubey would be killed

आईपीएस अमिताभ ठाकुर का एक दिन पुराना ट्वीट हो रहा वायरल, बताया था कैसे मारा जाएगा विकास

Fri, 10 Jul 2020 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 10 Jul 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter News: IPS Amitabh Thakur Tweet Viral one day old tweet goes viral in which he told how vikas dubey would be killed
विकास दुबे एनकाउंटर: अमिताभ ठाकुर का ट्वीट हो रहा वायरल - फोटो : अमर उजाला

विकास दुबे की फरारी से लेकर गिरफ्तारी और उसके बाद उसका एनकाउंटर में मारा जाना यूपी पुलिस पर कई सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। यह सवाल न सिर्फ विपक्ष उठा रहा है बल्कि कुछ अधिकारी भी उठा रहे हैं और इस एनकाउंटर को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे ही एक अधिकारी हैं आईपीएस अमिताभ ठाकुर जिनका लगभग एक दिन पुराना ट्वीट विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने इस ट्वीट में बताया था कि विकास दुबे गिरफ्तार हो चुका है और अब वह कैसे मारा जाएगा।
विज्ञापन


आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने गुरुवार को ट्वीट किया था, 'विकास दुबे का सरेंडर हो गया। हो सकता है कल वह यूपी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश करे, मारा जाए। इस तरह विकास दुबे चैप्टर क्लोज हो जायेगा, किंतु मेरी निगाह में असल जरूरत इस कांड से सामने आई यूपी पुलिस के अंदर की गंदगी को ईमानदारी से देखते हुए उसपर निष्पक्ष/कठोर कार्यवाही करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर के इस ट्वीट को कई लोग रीट्वीट कर रहे हैं और यूपी पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अमिताभ ठाकुर ने आज विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद एक और ट्वीट कर पुलिस से सवाल किया है कि इतनी जल्दबाजी क्या थी?

उनका आज का ट्वीट है- इतनी क्या हड़बड़ी थी? किसे बचाया जा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed