Delhi: आईपी यूनिवर्सिटी ने 15 मई तक बढ़ाई आवेदन की तारीख, सभी प्रोग्राम में कर सकेंगे आवेदन
विवि से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लेवेल टेस्ट आधारित, यूनिवर्सिटी की आयोजित प्रवेश परीक्षा आधारित एवं मेरिट आधारित के लिए 15 मई तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी ने अपने सभी प्रोग्राम में आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई थी। विवि से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लेवेल टेस्ट आधारित, यूनिवर्सिटी की आयोजित प्रवेश परीक्षा आधारित एवं मेरिट आधारित के लिए 15 मई तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विवि यूजी और पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर को भी स्वीकार कर रही है। लेकिन प्राथमिकता यूनिवर्सिटी के प्रवेश परीक्षा (सीईटी) को ही दी जाएगी। ऐसे में विवि ने सीयूईटी के आवेदको को सलाह दी है कि वह विभिन्न यूजी व पीजी प्रोग्राम के लिए आयोजित होने वाले सीईटी में भी आवेदन करें।