फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IP students gain insights into turning waste into employment and business opportunities.

Delhi NCR News: आईपी के छात्रों को मिला कचरे से रोजगार और कारोबार का मंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
-छात्रों में उद्यमिता को प्रेरित करने के लिए टाई-टॉक के दूसरे संस्करण का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में टाई-टॉक के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को कचरे से रोजगार और कारोबार के अवसर तलाशने का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम में उद्यमिता, नवाचार और सतत विकास पर संवाद के लिए पूर्व छात्रों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाया गया।

कार्यक्रम यूनिवर्सिटी एलुमनाई सेल ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के टाई क्लब के सहयोग से आयोजित किया। कुलपति डॉ. महेश वर्मा ने कहा कि स्वच्छता का मतलब केवल सफाई नहीं, बल्कि जिम्मेदार कचरा प्रबंधन, संसाधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा भी है। छात्रों को ऐसे समाधान विकसित करने चाहिए, जिनसे आर्थिक मूल्य के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय लाभ भी मिले। आईपीसीए के संस्थापक निदेशक और विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. आशीष जैन ने पर्यावरण क्षेत्र में 23 वर्षों की उद्यमिता यात्रा साझा की। उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन, वायु प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण शिक्षा के अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए। परियोजना निदेशक डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि पूर्व छात्रों को मेंटरशिप, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट, शोध और स्टार्टअप सहयोग से जोड़ने की दिशा में काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed