{"_id":"6abe791d1a6d22bf4d023934","slug":"aap-leaders-busy-mobilizing-people-for-the-protest-at-jantar-mantar-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157486-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में लोगों को जुटाने में लगे आप नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में लोगों को जुटाने में लगे आप नेता
विज्ञापन
- एसआईआर और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के लिए युवाओं से पहुंचने का आप नेताओं ने किया आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लोगों से 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान किया है। पार्टी ने एसआईआर प्रक्रिया हटाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन में युवाओं और विभिन्न संस्थाओं से शामिल होने की अपील की है। इस दौरान आप नेता मनीष सिसौदिया, सांसद संजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने युवाओं से प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया।
आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने कहा कि वोट का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसे बचाने के लिए लोगों को जंतर-मंतर पहुंचना चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एसआईआर के तहत बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा किया और इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर मुद्दा बताया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि किसी सरकार को यह भरोसा हो जाए कि चुनाव में उसे जनता के वोट के जरिए सत्ता से हटाया नहीं जा सकता, तो उसकी जवाबदेही प्रभावित होगी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि वोट का अधिकार नागरिकों को अपनी सरकार चुनने की ताकत देता है और इसे सुरक्षित रखना जरूरी है।