फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   invoice on without no auto in noida

बिना नंबर वाले ऑटो दिखे तो कटेगा चालान

Tue, 01 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 01 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
invoice on without no auto in noida

ऑटो चालकों के वेरिफिकेशन अभियान में अब तक कुल 3200 ऑटो की नंबंरिंग की जा चुकी है। आज से उन सभी ऑटो के खिलाफ नोएडा पुलिस मुहिम चलाएगी जिन पर पुलिस की ओर से आवंटित किए गए नंबर अंकित नहीं किए गए होंगे। एसपी सिटी ने मामले में  बिना नंबरिंग वाले ऑटो के चालान काटे जाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शहर में मौजूदा समय में करीब 10 हजार ऑटो चल रहे हैं। जिनमें शेयरिंग ऑटो भी शामिल हैं। अक्सर महिलाओं से जुड़े अपराध होने का आरोप ऑटो चालकों पर लगता है। महिलाओं के साथ बदसलूकी को लेकर ऑटो वालों की ज्यादा ही शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन


लेकिन अधिकांश मामलों में पीड़िता को ऑटो का नंबर याद नहीं रख पाते हैं। शहर में ट्रैफिक संचालन करने में भी शेयरिंग ऑटो सबसे बड़े बाधक साबित हो रहे हैं। लिहाजा ऐसे ऑटो वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 13 फरवरी से उनकी नंबरिंग करने की शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि कोई भी सवारी आसानी से ऑटो का नंबर याद रख पाए। ऑटो और ऑटो चालक से संबंधित सभी कागजातों की जांच करने के बाद उन्हें पुलिस द्वारा नंबर आवंटित किया गया और सभी ऑटो में आगे-पीछे और अंदर मिला कर कुल पांच स्थानों पर अंकित किया गया।


साथ ही ऑटो चालक के मालिक का नाम और नंबर भी लिखा गया। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि आज से जिस भी ऑटो पर नंबर नहीं अंकित होगा उस ऑटो का चालान किया जाएगा। यह आदेश सभी थाना प्रभारियों को दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed