फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interview for MPhil at IPU on 11th

Delhi NCR News: आईपीयू में एमफिल के लिए 11 को इंटरव्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) ने एमफिल (क्लीनिकल साइकोलॉजी) प्रोग्राम में दाखिले के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित कर दी है। यह साक्षात्कार 11 दिसंबर को द्वारका स्थित मुख्य परिसर में होंगे। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर सामान्य श्रेणी के 15 और आरक्षित श्रेणी के 24 को मिलाकर कुल 39 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इंटरव्यू के दिन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे। यह दो-वर्षीय एमफिल प्रोग्राम अटल बिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, राम मनोहर लोहिया अस्पताल से संबद्ध है और इसमें कुल 13 सीटें हैं। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइटों ipu.ac.in और ipu.admissions.nic.in पर देख सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed