{"_id":"e1dcec2b538861bbb9078d0d73e8fb0d","slug":"internet-service-to-consumers-from-stalled-enormous-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड की वाईमैक्स की सेवा पिछले चार दिनों से खराब है। इस समस्या की वजह से क्षेत्र के इंटरनेट उपभोक्ता बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
निगम के अधिकारी उत्पन्न समस्या को ठीक करने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस अनदेखी को लेकर निगम के उपभोक्ताओं में भारी रोष है। क्षेत्र के वाईमैक्स इंटरनेट सेवा से जुड़े उपभोक्ता निगम की पंगु सेवा से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आए दिन कभी वाईमेक्स इंटरनेट सेवा तो कभी लैंडलाइन ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो जाती है। क्षेत्र में गत कई महीनों से यह समस्या बनीं हुई है।
इस समय चार दिन से वाईमैक्स की इंटरनेट सेवा ठप है। परेशान उपभोक्ता नसीम, इजहार, शंकर वेद प्रकाश आदि ने बताया कि आए दिन हो रही समस्या के समाधान के लिए वह संबंधित अधिकारियों से लेकर आलाधिकारियों तक कई बार फरियाद लगा चुके हैं।
विज्ञापन
शिकायत करने के बाद भी निगम अधिकारी समस्या की तरफ तव्वजो नहीं दे रहे हैं। इस अनदेखी से उपभोक्ता खासे नाराज है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र समस्या का हल नहीं होने पर दूरभाष केन्द्र के घेराव करने की धमकी दी है।