फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Yoga Day preparations in the stadium, the trainingम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, स्टेडियम में हुआ प्रशिक्षण

Wed, 08 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 08 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day preparations in the stadium, the trainingम
योग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर साइबर सिटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके मद्देनजर मंगलवार को शहर के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोट्र्स कांप्लेक्स में योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।

विज्ञापन


जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गुडग़ांव से विधायक उमेश अग्रवाल व सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने भी शिरकत की। इसका आयोजन जिला प्रशासन और पतंजलि योग समिति की ओर से किया गया।
विज्ञापन


पतंजलि के योग प्रशिक्षक जगदीश यादव, लक्ष्मण नेहरा, वंदना, अजीत कुमारी, विनोद कुमार व सज्जन सिंह ने मंच पर योग आसनों को करके दिखाया।

इन सभी ने योगासनों को सही तरीके की जानकारी देने के साथ-साथ इसके फायदे भी बताए। विधायक अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दुनिया में भारतीय योग को अपनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वह योग क्रिया को कर अपने शरीर को स्वस्थ्य बनाएं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की योग पद्धति को पूरे विश्व में पहचान दिलवाई है।

योग प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व से अवगत करवाना है ताकि इसे वह अपने जीवन का हिस्सा बना सके।

इसके माध्यम से स्वस्थ हरियाणा व स्वस्थ भारत का निर्माण करने का लक्ष्य है। सोहना विधायक तंवर ने लोगों से अपील किया कि वह 21 जून को गुडग़ांव के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।


योग प्रशिक्षण शिविर में गुडग़ांव के मंडलायुक्त डॉ. डी. सुरेश, एडीसी विनय प्रताप सिंह, सोहना के एसडीएम सतीश यादव, पटौदी के एसडीएम रविन्द्र यादव, हुडा प्रशासक यशपाल यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed