फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International travelers with symptoms of monkeypox will be sent to Loknayak Hospital

Monkeypox: मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री भेजे जाएंगे एलएनजेपी, 20 डॉक्टरों की टीम तैनात

Wed, 27 Jul 2022 04:17 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Jul 2022 04:17 AM IST
सार

जिन यात्रियों में तेज बुखार, पीठ दर्द या जोड़ों का दर्द जैसे लक्षण हैं, उन्हें एयरपोर्ट से सीधे लोक नायक अस्पताल भेजा जाएगा। यहां 20 डॉक्टरों की टीम तैनात है।  संदिग्ध मरीजों के नमूने पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी संस्थान भी भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
International travelers with symptoms of monkeypox will be sent to Loknayak Hospital
लोकनायक अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंकीपॉक्स के लक्षणों के साथ दिल्ली पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लोकनायक अस्पताल भेजा जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन संदिग्ध के संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर नजर रखेगा। मंगलवार को इस संबंध में उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह केंद्र के दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसमें संदिग्ध को हवाई अड्डे या बंदरगाह से अस्पताल तक ले जाने की व्यवस्था करना शामिल है। एक अधिकारी के मुताबिक, जिन यात्रियों में तेज बुखार, पीठ दर्द या जोड़ों का दर्द जैसे लक्षण हैं, उन्हें एयरपोर्ट से सीधे लोक नायक अस्पताल भेजा जाएगा। यहां 20 डॉक्टरों की टीम तैनात है। संदिग्ध मरीजों के नमूने पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी संस्थान भी भेजे जाएंगे, जबकि जिला प्रशासन परिजनों और मरीज के संदिग्ध के संपर्क में आए अन्य लोगों का पता कर आइसोलेट करेगा।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली में मंकीपॉक्स की स्थिति को लेकर समीक्षा की गई है। बैठक में चिकित्सा सेवाएं, अस्पताल का बुनियादी ढांचा, परीक्षण, निगरानी और इलाज प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सलाह दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा है कि घबराएं नहीं और उपचार के प्रोटोकॉल का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed