{"_id":"6a9ed8c3586729d46407ef76","slug":"jugaad-to-get-a-house-on-rent-drama-makes-everyone-laugh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153921-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: किराए का मकान पाने के लिए जुगाड़, नाटक ने किया लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: किराए का मकान पाने के लिए जुगाड़, नाटक ने किया लोटपोट
विज्ञापन
नई दिल्ली। एलटीजी ऑडिटोरियम में पंचानन पाठक स्मृति सप्ताहांत हास्य नाट्य समारोह में हास्य नाटक जुगाड़ का मंचन हुआ। मंच आप सबका (मास्क) ने इसे पेश किया।
नाटक में दो अविवाहित दोस्तों रवि और चरखा के किराए के मकान की तलाश में उलझने और मकान मालकिन को रामलीला कलाकार ईश्वर को पत्नी बनाकर दिखाने तक की जुगत को हास्यपूर्ण ढंग से दिखाया गया। सुमित त्यागी, रवि कुमार, श्राबोनी, सोनम वर्मा समेत कई कलाकारों के अभिनय और चुटीले संवादों ने दर्शकों को खूब हंसाया। प्रकाश, संगीत, मेकअप व कॉस्ट्यूम ने प्रस्तुति को जीवंत किया। संवाद