फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Trade Fair will be inaugurated at Pragati Maidan from today

आज से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज, बेहतरीन उत्पादों के साथ पहुंचे 20 देश

Wed, 14 Nov 2018 03:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
International Trade Fair will be inaugurated at Pragati Maidan from today
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होने से पहले सजीं दुकानें - फोटो : फोटो: कुमार संजय
राजधानी के प्रगति मैदान में आज से 38वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज होगा। मेले में इस बार 20 देशों के बेहतरीन उत्पाद देखने को मिलेंगे। साथ ही दर्शक भारत के अगल-अलग राज्यों के उत्पाद भी खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ‘रूरल इंटरप्राइजेज एन इंडिया’ यानि ‘भारत में ग्रामीण उद्यम’ रखी गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण व्यापारों को बढ़ावा देना है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सीआर चौधरी व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम रहेंगे।       
विज्ञापन


इन देशों के उत्पाद बनेंगे ट्रेड फेयर की जान
व्यापार मेले में इस बार अफगानिस्तान, बहरीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, ईरान, किर्गिजस्तान, म्यांमार, नेपाल, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, थाईलैंड, ट्यूनिशिया, तुर्की, तिब्बत, संयुक्त राष्ट्र अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (लंदन) और वियतनाम शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष मेले के आयोजन में अफगानिस्तान सहयोगी देश हैं जबकि नेपाल के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य फोकस देश हैं। इसके साथ ही झारखंड फोकस राज्य है, जिसको बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रगति मैदान में हॉल नंबर 9 और 10 में दर्शक विदेशी उत्पादों को खरीद सकेंगे।  

सुरक्षा के रहेंगे इंतजाम 

आईटीपीओ के डीआईजी सिक्योरिटी अजय वशिष्ठ ने बताया कि प्रगति मैदान में दर्शकों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा लाइव सीसीटीवी मॉनिटरिंग के जरिए सभी निगरानी होगी। इसके लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।     
 
अफगानिस्तान के होंगे सबसे ज्यादा स्टॉल
पुनर्विकास कार्यों के चलते मेला परिसर छोटा रहेगा। इस बार भी मेले में अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा स्टॉल देखने को मिलेंगे। इन स्टॉलों पर अफगानी मेवे खरीद सकते हैं। वहीं अफगानिस्तानी ऊनी कपड़ों समेत अन्य सामान भी उपलब्ध होंगे।      

थाईलैंड की पीयू लेदर की ईयररिंग हैं खास
मंगलवार को ही थाईलैंड की दुकानें सजकर तैयार हो गईं। थाइलैंड के ज्वेलरी विक्रेता सोलोमान ने बताया कि पीयू लेदर के जरिये हाथों से बनाई गई ईयररिंग खास हैं। इन ईयररिंग में मोतियों और स्टील की तार का काम किया गया है, जिन्हें धोया भी जा सकता है। 

प्रगति मैदान पर नहीं मिलेंगे टिकट

आईटीपीओ ने भीड़ की संभावना के चलते प्रगति मैदान के प्रवेश द्वारों और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर व्यापार मेले की टिकटों की बिक्री नहीं करने की घोषणा की है। दर्शकों को दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों से टिकट खरीदने होंगे या फिर दर्शक आनलाइन भी टिकटें बुक सकते हैं।      

यहां से होगा मेले में प्रवेश
प्रगति मैदान में गेट नंबर-1, 8 और 10 से दर्शकों प्रवेश कर सकेंगे। मेट्रो से आने वाले यात्रियों को गेट नंबर-8 से मेले में दाखिला मिलेगा। आईटीपीओ ने निर्देश जारी किया है कि दर्शक अपने साथ संदिग्ध एवं ज्वलनशील पदार्थ लेकर न आएं।      

चार दिन बिजनेस डेज, आम लोगों का प्रवेश नहीं
व्यापार मेले में 14 से 17 नवंबर तक बिजनेस डेज होंगे। इस बीच मेले में आम लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिजनेस डेज के दौरान मेले की टिकटें 500 रुपए प्रति व्यक्ति हैं, जबकि आम दिनों में वयस्कों के लिए 60 और बच्चों के लिए 40 रुपए होगी।

शनिवार और रविवार को मेले की टिकटें व्यस्कों के लिए 120 रुपए और बच्चों के लिए 40 रुपए होगी। 18 नवंबर से 27 नवंबर तक मेला आम लोगों के लिए खुलेगा।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed