फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International trade fair delhi security very tight this in 8 days only three FIR filed

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: इस बार सख्त हैं पुलिस बंदोबस्त, आठ दिन में महज तीन एफआईआर...

Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 22 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेले की सुरक्षा को देखते हुए इसे अलग-अलग 20 ब्लॉक में बांटा गया है। हर ब्लॉक के लिए एक इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
International trade fair delhi security very tight this in 8 days only three FIR filed
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का एक दृष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहे 40वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस बार सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस की सख्ती का ही नतीजा है कि आठ दिनों के भीतर महज तीन ही एफआईआर दर्ज की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों ही मामलों से मेले का कोई लेना देना भी नहीं है। दो एफआईआर बाइक चोरी की है जो मेले के बाहर सड़क से चोरी हुई। वहीं तीसरी एफआईआर मेला परिसर में चल रहे निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने मोबाइल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन


हालांकि माना जा रहा है कि कोविड प्रोटोकॉल की वजह से मेला घूमने आने वाले लोगों की संख्या को सीमित कर दिया गया है। एक दिन में 30 से 35 हजार लोगों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। ऐसे में किसी भी वारदात के होने की आशंका अपने आप ही कम हो जाती है। मेले में कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पहले से मेले का एक डीसीपी और थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मेले की सुरक्षा को देखते हुए इसे अलग-अलग 20 ब्लॉक में बांटा गया है। हर ब्लॉक के लिए एक इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तीन कंपनियों के 200 से अधिक जवान भी यहां तैनात हैं। अंदर का इंतजाम देखने के लिए सिविल डिफेंस के 300 से अधिक वालंटियर्स को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल का हो रहा पालन
मेले में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेटों से सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच ही एंट्री दी जा रही है। बिना मास्क के किसी को भी घूमने की अनुमति नहीं है। लगातार पुलिस के अलावा सिविल डिफेंस के जवान माइक पर उद्घोषणा कर लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कह रहे हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेले में जगह-जगह 100 से अधिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीन कंट्रोल रूम बनाकर पूरे मेले पर नजर रखी जा रही है। मेले के बाहर ट्रैफिक मैनेजमेंट का जिम्मा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने संभाला हुआ है।

मेले की सुरक्षा के यह हैं इंतजाम...
. मेले की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती।
. एक डीसीपी, एसीपी के अलावा दिल्ली पुलिस के 25 इंस्पेक्टरों को किया गया तैनात।
. अर्द्धसैनिक बलों की तीन कंपनी तैनात (करीब 200 जवान)।
. सिविल डिफेंस के करीब 300 से अधिक वालंटियर्स तैनात
. आईटीपीओ के 200 से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात।
. अंदर की सुरक्षा के लिए पीसीआर की 15 गाड़ियां तैनात।
. 18 क्यूआरटी टीम तैनात।
. आपातकाल के लिए 7 एंबुलेंस भी तैनात
. दो बम निरोधक दस्ते तैनात
. एक डॉग स्क्वायड तैनात।
. हर गेट पर स्कैनर मशीन का व्यवस्था।
. मेले की सुरक्षा के लिए मचानों व छत पर जवान तैनात
. 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे व तीन कंट्रोल रूम से रखी जा रही नजर।
. बाहर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed