फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   international trade fair delhi big news city events latest news

ट्रेड फेयर में प्लास्टिक मनी के साथ जाना रहेगा फायदेमंद

Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
international trade fair delhi big news city events latest news

प्रगति मैदान के ट्रेड फेयर अगर आप इस वक्त घूमने जा रहे हैं तो प्लास्टिक मनी साथ जाना बेहतर होगा। नोटबंदी की वजह से ट्रेड फेयर में पांच सौ व एक हजार की नोटों से अमूमन खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती। यहां तक  कि इंट्री गेट पर टिकट मिलना भी मुश्किल होगा। इसकी जगह स्वैपिंग मशीन से आप नगदी का आसानी से लेन-देन कर सकते हैं। दूसरी ओर मेले में मौजूद एटीएम पर आज भी बिजनेस आवर में पहुंचे लोग लाइन में लगकर नोट पाने की जुगत में लगे रहे।

विज्ञापन


दरअसल, आईटीपीओ के साथ अलग-अलग बैंक भी ट्रेड फेयर में स्वैपिंग मशीन की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। अकेले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की छोटे कारोबारियों को भी दो हजार से ज्यादा स्वैपिंग मशीन देने की योजना है। इसके लिए बैंक अपने हेल्प डेस्क पर प्रगति मैदान में ही तत्काल कारोबारी का चालू खाता खोलकर मशीन दे रहा है। बाद में दूसरे प्रदेशों के कारोबारी अपना बैंक अकाउंट ट्रांसफर स्थानीय ब्रांच में करवा सकते हैं। इसी तरह की सुविधा दूसरे बैंक भी मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आईटीपीओ के सभी काउंटर पर स्वैपिंग मशीन की सुविधा है। मेले के दर्शक यहां पर अपना कार्ड स्वैप करके टिकट ले सकते हैं। मेट्रो के अलावा मेले के काउंटर पर 500 व 1000 रुपये की नोट नहीं चल रही है। मेला प्रशासन का कहना है कि दर्शकों को अपनी सहूलियत के लिए मेले में प्लास्टिक मनी का इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीपीओ प्रशासन का कहना है कि बैंकों से भी बात चल रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा स्वैपिंग मशीन सभी कारोबारियों को मुहैया कराएं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक 50 फीसदी का कारोबार प्लास्टिक मनी से होता था। इस बार हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह सुविधा दिलाने की है। 


हालांकि, प्रगति मैदान कैंपस में अलग-अलग बैंक मोबाइल एटीएम की सुविधा मुहैया करा रहे हैं। लेकिन, कारोबारी दिवसों में ही यहां लंबी लाइन दिख रही है। वहीं, बीच-बीच में एटीएम में तकनीकी खराबी की समस्या भी बनी हुई है। इससे दर्शकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सबके बीच दर्शकों का मेला घूमने का मजा किरकिरा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed