{"_id":"6a0342d5c7d6d1ed410e2e6e","slug":"international-leadership-summit-concludes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-136067-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंटरनेशनल लीडरशिप समिट का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंटरनेशनल लीडरशिप समिट का हुआ समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी और न्यू दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इंटरनेशनल लीडरशिप समिट (आईएलएस) 2026 का सोमवार को समापन हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, और रक्षा क्षेत्र के अधिकारियों ने बदलती तकनीक, भू-राजनीति और संस्थागत नेतृत्व पर चर्चा की। समापन सत्र को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया युवा शक्ति और नवाचार से भरा क्षेत्र है तथा नॉलेज विदआउट बॉर्डर्स की भावना आज के दौर में और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. के के अग्रवाल ने बदलते वैश्विक माहौल में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की जरूरत पर जोर दिया।