फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Arts Festival begans in Delhi

आठवां दिल्ली इंटरनेशनल ऑर्ट्स फेस्टिवल शुरू

Wed, 29 Oct 2014 05:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Oct 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
International Arts Festival begans in Delhi

दिल्ली के पुराना किला में मंगलवार से आठवें दिल्ली इंटरनेशनल ऑर्ट्स फेस्टिवल की शुरुआत हुई। इसकी शुरुआत वाराणसी से आए छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चार से की। इस दौरान गुंजायमान करने देने वाले संगीत से पुराना किला परिसर गूंज उठा। कला प्रेमियों ने इसका आनंद उठाया।

विज्ञापन


इसके बाद कजाकिस्तान, मलयेशिया और टर्की के कलाकारों ने नृत्य पेश किया। इस मौके पर सांसद मुरली मनोहर जोशी, वरुण गांधी और संस्कृति मंत्रालय के सचिव रविंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम 11 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि संस्कृति के क्षेत्र में होने वाले सभी आयोजकों को सरकार से समर्थन मिलेगा। फेस्टिवल की संस्थापक निदेशक प्रतिभा प्रहलाद ने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में कला प्रेमियों को यहां सब कुछ मिलेगा। इस दौरा थियेटर, डांस, म्यूजिक, विदेशी कलाकारों प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज
दिल्ली के जनकपुरी में मंगलवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो गया। इस दौरान लोगों को पारंपरिक लोक गीत-संगीत सहित नृत्य देखने का लुत्फ मिलेगा। जनकपुरी स्थित जिला सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति व भाषा विभाग और साहित्य कला परिषद कर रहा है।


कला, संस्कृति व भाषा विभाग के सचिव एसएस यादव के मुताबिक, दीपोत्सव में महेंद्र पाल सूफी बावरा व शखा क्रिएशन, रेहमत खान लांगा, अंजुमन गोयल द्वारा लोक संगीत तो सरस्वती आर्ट्स, प्रीति ग्रुप, ब्रिज लोक मंच, नूपुर कला केंद्र, कुलजीत सिंह एंड ग्रुप, सुभाष नगाड़ा, शांपा आर्ट, उर्वशी अकादमी, सुभाष गोयल व चारूकला आर्ट अकादमी लोक नाट्य पेश करेगी। इसके अलावा विभिन्न विधाओं के गायक अपनी सांस्कृतिक धरोहर को गायन के माध्यम से पेश करेंगे। रोजाना दो लोक नाटकों की प्रस्तुति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed