फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inter-state marijuana supply gang busted

मारिजुआना की सप्लाई करने वाले गिरफ्तार: आंध्रप्रदेश से नोएडा आकर दिल्ली-NCR में करते थे सप्लाई, पांच गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 08:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Oct 2024 08:05 AM IST
सार

इनके कब्जे से 22.951 किलोग्राम मारिजुआना व एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। बरामद मारिजुआना की अनुमानित कीमत भारतीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Inter-state marijuana supply gang busted
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एएनटीएफ ने मादक पदार्थ मारिजुआना की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22.951 किलोग्राम मारिजुआना व एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है। बरामद मारिजुआना की अनुमानित कीमत भारतीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


शाखा पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह के अनुसार, एएनटीएफ की टीम ने दिल्ली में सक्रिय ड्रग तस्करों व आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ अभियान चलाया हुआ था। टीम में तैनात हवलदार सांवर मल को सूचना मिली कि एक व्यक्ति धर्मेंद्र शाह मारिजुआना की तस्करी में लिप्त है। वह अपने सहयोगी प्रीतम के साथ टैक्सी में अपने एक रिसीवर को भारी मात्रा में मारिजुआना देने के लिए विजय घाट स्थित नर्सरी के पास आने वाला है। एसीपी/एएनटीएफ अनिल शर्मा की देखरेख में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पुरानी चौपाल टिकरी खुर्द नरेला, दिल्ली निवासी धर्मेंद्र शाह पुत्र रविंदर शाह और सिंधी कॉलोनी, स्वरूप नगर, दिल्ली निवासी प्रीतम पुत्र कृष्ण लाल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से स्विफ्ट डिजायर टैक्सी को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


आरोपी धर्मेंद्र शाह ने खुलासा किया कि उसने नोएडा के एक मारिजुआना सप्लायर मुन्ना से मादक पदार्थ खरीदता है और इसे दिल्ली और एनसीआर में अपने रिसीवरों को बेचता है। इंस्पेक्टर पंकज कुमार की टीम ने आरोपी धर्मेंद्र शाह की निशानदेही पर उसके पार्टनर अलीपुर निवासी अजय कुमार पुत्र काशी राम को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रिसीवर समयपुर, दिल्ली निवासी नीरज कुमार उर्फ गोलू पुत्र जयचंद गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गांव पुराना हैबतपुर, गौतमबुद्ध नगर, यूपी निवासी मुन्ना पुत्र चंद्रावली झा को सात अक्तूबर को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों ने छीन ली थी कार
गांव पुराना हैबतपुर, गौतमबुद्ध नगर, यूपी निवासी मुन्ना पुत्र चंद्रावली झा पिछले 6-7 वर्षों से मारिजुआना की तस्करी कर रहा था। वह दिल्ली एनसीआर में इसकी आपूर्ति कर रहा था। वह विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश के वन क्षेत्र में नक्सलियों से मादक पदार्थ खरीद कर निजी कार एसएक्स4 से तस्करी करता था। हाल ही में उसकी कार को नक्सलियों द्वारा माल की शिफ्टिंग के दौरान आंध्र प्रदेश के देवरापल्ली पुलिस स्टेशन थाना क्षेत्र मेें छीन लिया था। इसके बाद से वह टैक्सी के माध्यम से काम करने लगा।


पैरोल जंपर है एक आरोपी
आरोपी मुन्ना पहले से दो एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है। पहला मामला दिल्ली का है, जबकि दूसरा मामला नोएडा में वर्ष 2023 में दर्ज किया गया था। दिल्ली वाले मामले में उसे दिल्ली में अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और पैरोल जंप कर गया था। धर्मेंद्र शाह व नीरज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस का एक-एक व मुन्ना के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed