फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Instead of helping the person suffering cold on the road, the police kept soaking in the sun

दिल्लीः सड़क पर तड़पते शख्स की मदद के बजाय धूप सेंकती रही पुलिस

Sun, 19 Jan 2020 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा अभिषेक पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
अभिषेक पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Jan 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Instead of helping the person suffering cold on the road, the police kept soaking in the sun
दिल्ली पुलिस

जंतर-मंतर पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिसकर्मी कुुर्सी पर बैठे धूप का आनंद ले रहे थे। वहीं, पास में ठंड से तड़पते एक शख्स की कराहने की आवाज आ रही थी। यह आवाज एक लावारिस शख्स की थी, जो दो दिन से खुले आसमान में सोने को मजबूर था। पुलिस की असंवेदनशीलता देखकर धरनास्थल पर सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने आम लोगों से उसकी मदद का अनुरोध किया। इसके बाद लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने बेसुध पड़े शख्स को अस्पताल ले गई। 

विज्ञापन


सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए देश भर से लोग जंतर-मंतर पर आकर धरना देते हैं। लेकिन एक शख्स ऐसा भी था, जिसे सिर छिपाने के लिए कही जगह नहीं मिली तो उसने जंतर-मंतर के फुटपाथ को ही आशियाना बना लिया। शनिवार को ठंड बढ़ने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कराहने लगा।
विज्ञापन


कराह की आवाज सुनकर पास में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान मदद के लिए पहुंचे। उसकी हालत देखकर ड्यूटी की बंदिशों के आगे सुरक्षाकर्मी मदद के लिए लाचार दिखे। किसी ने पास में ही कुर्सी पर बैठकर धूप का आनंद उठा रहे स्थानीय पुलिस से मदद के लिए कहा तो उन्होंने डायल 112 से मदद मांगने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केंद्रीय बल ने पास में खड़े कुछ लोगों से मदद का अनुरोध किया। तब जाकर किसी ने पीसीआर वैन से मदद मांगी। सूचना के दस मिनट बाद ही पीसीआर के जवान पहुंच गए और उसे गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती शख्स की पहचान अभी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed