फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Install meter or water connection would be cut

लगवाएं मीटर वरना नहीं मिलेगा पानी

Wed, 26 Mar 2014 02:58 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 26 Mar 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
Install meter or water connection would be cut
अगर आपके पानी के कनेक्शन पर मीटर नहीं लगा है तो अगले छह दिन में लगवा लें क्योंकि निगम अधिकारियों के अनुसार, एक अप्रैल के बाद कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। पिछले लंबे समय से नगर निगम नागरिकों को पानी के मीटर लगवाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए चार महीने पहले ही लोगों को नोटिस भेजकर इसकी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद मुनादी भी कराई गई। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर जाकर मीटर लगाने का आग्रह भी किया, लेकिन अभी भी अधिकांश लोग इसे हल्के में ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लक्ष्मण विहार तक सिटी बस सेवा बंद


निगम के चीफ इंजीनियर बीएस सिंगरोहा ने कहा कि लोगों को 31 मार्च तक की मोहलत दी जा रही है। इन छह दिनों के अंदर जिसने मीटर नहीं लगाया, उसका पानी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बगैर मीटर पानी की बर्बादी अधिक होती है। लोग पानी को खुला छोड़ देते हैं। पाइप से गाड़ियां धोते हैं। मीटर लगने के बाद लोग कम पानी खर्च करेंगे।


सरचार्ज, जुर्माना और बिल
सिंगरोहा ने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक पानी का बिल जमा नहीं कराया है, उनसे सरचार्ज और जुर्माने के साथ पानी का बिल वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से पानी के मीटरों का एक सर्वे कराया था। सर्वे में लोगों ने झूठे मीटर लगाने की जानकारी दी। इसके बाद लोगों को पानी का बिल भेजा जा रहा है। खर्च के हिसाब से लोगों को पानी का बिल भेजा गया है। इसमें कोई छूट या रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed