{"_id":"5b9b3140867a557ea52f296d","slug":"inspector-who-arrested-ashubhai-guruji-was-once-send-to-civil-lines-for-radhe-maa-dispute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशु गुरुदेव को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर का है विवादों से पुराना नाता, राधे मां से खास कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशु गुरुदेव को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर का है विवादों से पुराना नाता, राधे मां से खास कनेक्शन
Fri, 14 Sep 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ashu bhai guruji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुष्कर्म के आरोपी बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान और उसके बेटे को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों से आरकेपुरम स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में बृहस्पतिवार देर रात तक पूछताछ जारी थी। गाजियाबाद से आशु गुरुदेव को पकड़ने वाले इंस्पेक्टर संजय शर्मा का भी विवादों से पुराना नाता रहा है। उनका और राधा मां का खास कनेक्शन भी है। पढ़ें क्या है वो कनेक्शन...
2 of 5
ashu bhai guruji
पुलिस का कहना था कि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। बाबा को पूछताछ के लिए बुधवार को नोटिस भेजे गए थे। साथ ही उनके कार्यालयों व घर पर नोटिस चस्पा कराए गए थे। बाबा एफआईआर होने के बाद से आरोपी बेटे के साथ फरार था।
3 of 5
ashu bhai guruji
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आशु उर्फ आसिफ खान को उसके बेटे के साथ शाहदरा जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने गाजियाबाद से पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि एएटीएस ने दोनों को अपराध शाखा के हवाले कर दिया। दोनों से बृहस्पतिवार देर रात पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधे मां
राधे मां विवाद मामले में फंसे थे इंस्पेक्टर
राधे मां विवेक विहार थाने पहुंच गई थी और थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गई थी। इस कारण इंस्पेक्टर संजय शर्मा को थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इंस्पेक्टर संजय शर्मा उस समय विवेक विहार के थानाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
5 of 5
ashu bhai guruji
यह है मामला
गौरतलब है कि गाजियाबाद, यूपी की रहने वाली पीडिता ने बाबा के खिलाफ हौजखास थाने में दुष्कर्म, बेटे व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर कराया था। बाद में मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। बाबा आशु के अलावा उसका बेटा व बेटे का दोस्त मामले में आरोपी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।