फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspector's scolding woman unconscious

दरोगा के डांटने पर महिला बेहोश

Thu, 08 May 2014 12:58 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Thu, 08 May 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Inspector's scolding woman unconscious
किशोरियों समेत तीन लोगों को कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां देने के मामले में खामोश परिवार अब खुलकर सामने आ गया है। बुधवार को परिजनों ने महिलाओं और ग्रामीणों के साथ निवाड़ी थाने पर प्रदर्शन और हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद एक दरोगा ने पीड़ित पक्ष्ा के लोगों को फटकार लगाई। इससे घबराकर पीड़िता की मां बेहोश हो गई। यह देख लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन


आरोप है कि इस कृत्य में आरोपी के साथ तीन और युवक शामिल थे। चारों युवकों का मकसद हस्तिनापुर मेरठ निवासी रिश्तेदार किशोरी को अपना शिकार बनाना था। वहीं, नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने वाली एक किशोरी की हालत अभी तक नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर एक ही परिवार की दो किशोरियों और एक व्यक्ति को कुछ युवकों ने बदनीयती से कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया।


पीड़ित परिवार का कहना था कि आरोपियों का मकसद उनके रिश्तेदार की बेटी को निशाना बनाना था। पीड़िता ने खुद पुलिस को बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्की मकान के बाहर खड़े तीन युवकों को फोन करके अंदर के हालात बता रहा था। मगर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका।


एसओ एसए जैदी का कहना है कि परिजनों ने दूसरी तरहीर दी है, जिसमें गांव निवासी तीन युवकों के नाम भी शामिल हैं। उन्हें भी वारदात में शामिल मानकर जांच चल रही है। इनमें से दो युवक समुदाय विशेष से जुडे़ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed