फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inspection of Delhi government hospitals will start from today

Campaign : दिल्ली सरकार के अस्पतालों की जांच आज से, सुविधाओं की होगी पड़ताल; रिपोर्ट के आधार पर बनेगी नीति

Wed, 21 May 2025 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 May 2025 02:08 AM IST
सार

सचिव स्तर के अधिकारी अस्पतालों का दौरा करेंगे। साथ ही अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सा निदेशक के साथ चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। 31 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल के विकास के लिए नीति तैयार होगी।

विज्ञापन
Inspection of Delhi government hospitals will start from today
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सुविधाओं की जांच करने के लिए बुधवार से महाअभियान शुरू होगा। सचिव स्तर के अधिकारी अस्पतालों का दौरा करेंगे। साथ ही अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सा निदेशक के साथ चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। 31 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल के विकास के लिए नीति तैयार होगी।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव दानिश अशरफ की ओर से जारी आदेश के तहत यह दौरा करीब एक घंटे तक चलेगा। इसमें 30 मिनट तक अस्पताल दौरा किया जाएगा। दूसरे 30 मिनट में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक या चिकित्सा निदेशक के साथ मिलकर पूरे अस्पताल की स्थिति को समझा जाएगा। इसमें अधिकारियों के सामने रिपोर्ट प्रस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण दल अस्पताल की उपलब्ध कार्यक्षमता और समग्र स्थिति को देखेगा। साथ ही रोगी देखभाल सेवा, पीने का पानी, सार्वजनिक शौचालय, प्रतीक्षा क्षेत्र, अस्पताल में प्रकाश व्यवस्था और वेंटिलेशन, सूचना, मानक साइनेज का प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अस्पतालों का निरीक्षण 31 मई से पहले पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव अस्पताल के संबंधित एमएस-एमडी को दौरे के बारे में पहले से सूचना देंगे।


दिल्ली सरकार के 28 अस्पतालों में रोजाना 35 हजार से अधिक मरीज इलाज करवाने आते हैंं। इन मरीजों ने दवा की उपलब्धता, पीने के पानी सहित दूसरी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सहित विधायकों को अपनी समस्याएं बताई थी। इसे देखते हुए सरकार ने पूरी रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया है।

यह अधिकारी करेंगे जांच

निखिल कुमार, स्वास्थ्य सचिव (टीम लीडर)

  • दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल
  • बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल
  • भगवान महावीर अस्पताल
  • लोक नायक अस्पताल
  • जीबी पंत अस्पताल

दानिश अशरफ, विशेष स्वास्थ्य सचिव (टीम लीडर)

  • बाबू जगजीवन राम
  • बुराड़ी अस्पताल
  • सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल
  • संजय गांधी अस्पताल
  • गुरु नानक नेत्र केंद्र अस्पताल
  • एनसी जोशी अस्पताल
  • लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल
  • गुरु तेग बहादुर अस्पताल

तपस्या राघव, विशेष स्वास्थ्य सचिव (टीम लीडर)

  • सरदारवल्लभ भाई पटेल अस्पताल
  • अतर सेन जैन नेत्र चिकित्सालय
  • दीप चंद बंधु अस्पताल
  • अरुणा आसफ अली अस्पताल
  • आचार्य श्री भिक्षु हॉस्पिटल
  • गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल
  • महर्षि वाल्मिकी हॉस्पिटल

किन्नी सिंह, विशेष स्वास्थ्य सचिव (टीम लीडर)

  • इंदिरा गांधी अस्पताल
  • दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय
  • राव तुला राम हॉस्पिटल
  • डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान अस्पताल
  • जग प्रवेश चंद्र अस्पताल
  • अंबेडकर नगर अस्पताल
  • पं. मदन मोहन मालवीय अस्पताल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed