फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inside story of Seelampur murder case Sameer follow his sister shot him at his grandmother house

सीलमपुर हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी: बहन का पीछा करता था समीर, करता था छेड़खानी; नानी के घर जाकर मारी गोली

Mon, 28 Apr 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 09:55 PM IST
सार

रविवार देर रात वह कुछ देर में आने की बात कर अपनी नानी के घर पहुंच गया। इस बीच वह गली में दरवाजे पर बैठकर मोबाइल फोन देख था। तभी दो अज्ञात लड़कों ने उसके सीने में एक गोली मार दी। 

विज्ञापन
Inside story of Seelampur murder case Sameer follow his sister shot him at his grandmother house
मृतक समीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रविवार देर रात घर के दरवाजे पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त समीर (20) के रूप में हुई है। हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सुबह होते-होते पुलिस ने हत्या के मामले में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

हत्या में इस्तेमाल हथियार नहीं मिले
दोनों से पूछताछ हुई तो उन्होंने चौंका देने वाला खुलासा किया। एक आरोपी ने दावा किया है कि समीर आते-जाते उसकी बहन का पीछा कर उसे परेशान करता था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद नहीं हो सका है। पुलिस उसको बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन-चार दिन पहले हुआ था समीर का लड़कों से झगड़ा
सोमवार पुलिस ने जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर समीर का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नाबालिग सही बोल रहे हैं या नहीं। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि तीन-चार दिन पहले समीर का कुछ लड़कों से झगड़ा भी हुआ था।

विज्ञापन

तार की फैक्टरी में काम करता था समीर
पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वमी ने बताया कि समीर अपने परिवार के साथ के-ब्लॉक, न्यू सीलमपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता कमरुद्दीन, मां किश्वर के अलावा दो छोटे भाई व दो छोटी बहनें हैं। समीर तार की फैक्टरी में काम करता था। घर से चंद कदमों की दूरी पर समीर की नानी नन्ही का घर है।

दरवाजे पर बैठकर मोबाइल देख रहा था समीर
रविवार देर रात वह कुछ देर में आने की बात कर अपनी नानी के घर पहुंच गया। इस बीच वह गली में दरवाजे पर बैठकर मोबाइल फोन देख था। तभी दो अज्ञात लड़कों ने उसके सीने में एक गोली मार दी। बाद में वह मौके से भाग गए। शोर-शराबा हुआ तो परिजन समीर को लेकर अस्पताल भागे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

सीसीटीवी में दिखे हमलावर
सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल भी वहां पहुंच गई। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। सीसीटीवी की पड़ताल हुई तो उसमें आरोपी भागते हुए मिले। इसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिग लड़कों को दबोच लिया। उनसे पूछताछ जारी है।

नाबालिगों का दावा बहन को परेशान करता था समीर...
पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो एक नाबालिग ने बताया कि समीर पिछले काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। उसकी बहन ने इसके लिए ऐतराज भी किया था, लेकिन आते-जाते आरोपी उसकी बहन को रास्ते में रोक लिया करता था। इसका जब उसे पता चला तो उसने समीर की हत्या की योजना बनाई।

अभी साफ नहीं कौन हैं हत्यारे
नाबालिग ने वारदात में अपने दूसरे नाबालिग दोस्त को लिया। इसके बाद एक तमंचे का इंतजाम कर वारदाम को अंजाम दे दिया गया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि तीन-चार दिन पहले जिन लड़कों से समीर का झगड़ा हुआ था, वह यह ही थे या कोई और। इसके अलावा समीर की हत्या नाबालिगों ने ही की है या किसी अन्य ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed