फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Innocent girl was refusing to touch her private part while taking a bath

'मूंछ वाला अंकल': नहाने के दौरान प्राइवेट पार्ट छूने से मना कर रही थी मासूम, मां को बताई चपरासी की करतूत

Thu, 11 May 2023 06:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 11 May 2023 06:29 PM IST
सार

बच्ची ने आरोपी के रूप में स्कूल के चपरासी की पहचान की है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Innocent girl was refusing to touch her private part while taking a bath
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के साउथ रोहिणी इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची ने आरोपी के रूप में स्कूल के चपरासी की पहचान की है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद उसके परिजनों की शिकायत पर छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 43 साल के चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के परिजन स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद अन्य अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लेकर चले गए।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची अपने परिजनों और दो भाइयों के साथ सेक्टर दो रोहिणी में रहती है। बच्ची का पिता कैब चालक है। बच्ची की मां ने बताया कि इसी महीने बच्ची का इलाके में स्थित निजी स्कूल में नर्सरी में दाखिला करवाया था। बुधवार दोपहर बच्ची स्कूल से वापस घर लौटी। नहाने के दौरान उसकी बेटी प्राइवेट पार्ट को छूने से मना कर रही थी। शक होने पर बेटी से पूछताछ की। उसने बताया कि स्कूल के मैदान में खेलने के दौरान मुंछ वाले अंकल ने उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की है। घटना के दौरान रोने पर आरोपी ने उसे धमकाकर चुप करा दिया।

विज्ञापन

 


महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ का शक जताया। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया और बच्ची से पूछताछ करने के बाद उसकी मां के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को परिजन पुलिस के साथ स्कूल पहुंचे। जहां बच्ची को स्कूल के कर्मचारियों में से आरोपी की पहचान करने के लिए कहा। बच्ची ने वहां खड़े चपरासी सुनील की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपी का वेशभूषा बदलकर बच्ची के सामने लाया। बच्ची हर बार उसकी पहचान कर ली। उसके बाद पुलिस ने आरोपी सुल्तानपुरी निवासी 43 साल के चपरासी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद परिजन भड़क गए और आरोपी को पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी और स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा लोगों को शांत करवाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed