{"_id":"a0d419410d123588611c741d62f5d533","slug":"innocent-down-in-the-valley-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएचए में मासूम की नाले में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएचए में मासूम की नाले में गिरकर मौत
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sun, 09 Mar 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडिसन होटल के पास झुग्गी के बाहर खेलते दो साल के मासूम की शनिवार शाम नाले में गिरने से मौत हो गई। आसपास के लोगाें ने तुरंत उसे नाले से निकाला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कौशांबी स्थित रेडिसन होटल के पीछे बनी झुग्गियों में दुर्गेश यादव पत्नी कुसुम और तीन बेटों के साथ रहते हैं। वह रेडिसन होटल में सफाई कर्मी हैं।
शनिवार शाम को उनका दो साल का बेटा युवराज घर से निकलकर सड़क किनारे खेल रहा था। वह अचानक नाले में गिर गया। पास ही खेल रहे उनके बड़े बेटे राज ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया।
जब तक लोग बच्चे को निकालते वह बेहोश हो चुका था। उसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार नाले की गहराई 4-5 फीट ही है मगर गिरने के दौरान युवराज का सिर पानी में था। जिससे उसे सांस नहीं आया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से बच्चे के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।