{"_id":"596502ff4f1c1b06728b4620","slug":"innocent-child-death-by-falling-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":" नाली में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर म्यू-2 अर्फोडेबल हाउसिंग सोसायटी में निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उपनिरीक्षक के डेढ़ साल के बेटे की नाली में डूबकर मौत हो गई। घर के बाहर स्थित खुली नाली में शव मिलने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर घेराबंदी कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
फिर देर शाम परी चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे कासना कोतवाली एसएचओ जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बाद में एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों को मदद व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी नागेंद्र कुमार सीआरपीएफ में बतौर सहायक उप निरीक्षक हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती सूरजपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में है। नागेंद्र सपरिवार अर्फोडेबल हाउसिंग सोसायटी में रहते हैं। मंगलवार शाम बारिश के दौरान नागेंद्र का डेढ़ वर्षीय छोटा बेटा आरव फ्लैट के बाहर बनी सड़क पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच आरव की मां फ्लैट के अंदर चली गई और बच्चा खुली पड़ी नाली में गिर गया। कुछ देर बाद मां बाहर आकर आरव को ढूंढने लगी। इस बीच बच्चा कुछ दूर नाली में पड़ा मिला। मां अन्य लोगों के साथ बच्चे को चिकित्सक के पास लेकर पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सभी परी चौक पहुंचे और जाम लगा दिया। पौन घंटे तक जाम के बाद कासना कोतवाली प्रभारी ने 20 मिनट के अंदर प्राधिकरण अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
ट्वीट के बाद मिला था आश्वासन
सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि एक महीने पहले सेक्टर में खुली पड़ी तीन फुट की नाली के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया था। ट्वीटर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से जवाब आया कि आश्वस्त रहे, जल्द ही समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को मामले में सुनवाई कर समाधान का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। वहीं जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बच्चे की मौत के बाद यूपी पुलिस व नोएडा पुलिस को ट्वीट कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।