{"_id":"f8d5a70134c665d76e136c223000693e","slug":"inlo-reduced-electricity-rate-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो ने बताया क्यों घटाई बिजली की दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो ने बताया क्यों घटाई बिजली की दर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 16 Oct 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक अभय चौटाला ने शुक्रवार को नूंह की नई अनाज मंडी में पार्टी वर्करों की एक जिलास्तरीय मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में इनेलो ही एकमात्र मजबूत विपक्ष है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इनेलो की असली ताकत उसके वर्कर हैं और इनकी बदौलत ही प्रदेश की मौजूदा सरकार को बिजली की 40 फीसदी तक बढ़ाई गई दरों को वापस लेने का अहम निर्णय लेना पड़ा।
विज्ञापन
अभय ने कहा कि इनेलो ने प्रदेश सरकार को पहले ही यह चेतावनी दी थी कि अगर एक नवंबर तक सरकार ने बिजली दरें बढ़ाने का फैसला वापस नहीं लिया तो हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन चलाएगी, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
यह आंदोलन जनता को इंसाफ मिलने तक चलाया जाएगा। इनेलो नेता ने पार्टी कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों के बढ़-चढ़कर भाग लेने पर उनका आभार जताते हुए यह आशा जताई कि प्रदेश की जनता ने बीते वर्ष पहली नवंबर को हुई जींद में हुई रैली में एक रिकॉर्ड बनाया था, उसे वह खुद ही तोड़ेगी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव घोषणा पत्र में किया गया एक भी वायदा पूरा नहीं करने की बात कही। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता तो केवल अखबारों में बयान छपवाने तक सीमित हो गए हैं और सड़क पर उतरने की इनमें हिम्मत नहीं और अगर कोई कार्यक्रम होता है तो कांग्रेस गुटों में बंट जाती है। उन्होंने प्रदेश में इनेलो को मजबूत विपक्ष बताया।
पूर्व उप-प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल को किसान, मजदूर और कमेरा वर्ग का असली हित चिंतक बताते हुए अभय चौटाला ने हरियाणा को बनवाने में दिवंगत नेता का अहम योगदान रहा, इसलिए उनको श्रद्धांजलि देने इस बार भी लाखों लोग रोहतक पहुंचेंगे।
उन्होंने मेवात इनेलो से जुड़े महिला एवं पुरुष वर्करों से गांव-गांव घर-घर जाकर 14 दिन में लोगों को इस रैली में जाने के लिए आमंत्रित करने की अपील की।
इस मंच से इनेलो पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं मेवात प्रभारी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ओपी चौधरी नूंह विधायक जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका विधायक नसीम अहमद, इनेलो जिलाध्यक्ष मास्टर बदरूद्दीन व कुछ अन्य वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
बैठक में इनसो के महासचिव इमरान खान, के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी सुबराती, किशोर यादव सोहना, ताहिर एडवोकेट, गणेश दास अरोड़ा, हरीश मलिक, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सरोजबाला, मिठ्ठन भारद्वाज समेत दो सौ से अधिक पार्टी वर्कर और नेता मौजूद रहे।