{"_id":"d5a007691deb85a25a2317d062f8ae15","slug":"inld-candidate-dispense-money-during-road-show-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडशो में पैसा बांटकर फंसे इनेलो उम्मीदवार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडशो में पैसा बांटकर फंसे इनेलो उम्मीदवार!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 26 Sep 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले गुड़गांव विधानसभा से इनेलो उम्मीदवार के जुलूस में नाचने वाले को इनाम के तौर पर नोट देने के मामले में चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी हुआ है। विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी की ओर से मिले नोटिस के बाद उसे पारंपरिक तहजीब बताया है।
विज्ञापन
इनेलो से चुनाव लड़ने वाले गोपीचंद गहलोत के नामांकन के दौरान निकल रहे जुलूस में नाचने वालों को खुलेआम पैसा बांटने का आरोप है।
प्रदेश निर्वाचन आयोग मिली शिकायत के बाद उसकी जांच जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी गई। जिस पर आरओ गुड़गांव की ओर से उम्मीदवार को नोटिस दिया गया है।
बताते हैं कि उम्मीदवार की ओर से उसका जवाब दे दिया गया है। जिसमें नाच के दौरान ईनाम देने की परंमपरा गत बताया गया है।
उस पैसे बांटने का उम्मीदवार से कोई लेना -देना नहीं है। उनके साथ चल रहे लोगों की ओर तहजीव और संसकृति के चलते घटना होगी।